Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट,जानिए मौसम का हाल

Weather News: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस सप्ताह दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर इसके बाद कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे के बीच अब बारिश भी सताने वाली है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर और बढ़ गया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने से लोग बर्फीली हवाओं और शीतलहर का सामना कर रहे हैं।

weather jpg

दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसी के साथ, राजस्थान के 8 जिलों-चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, अलवर और भरतपुर में घना कोहरा रहेगा, जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी।

बिहार के 9 जिलों में भी कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आगरा और मथुरा में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 9 जिलों-पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सिवान में भी कोहरे का असर रहेगा।

हीटर और अलाव का सहारा

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में बेघर लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, और यह शीतलहर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें Saif Ali Khan: 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया', मुंबई पुलिस ने आकाश कनौजिया को किया रिहा, देखिये VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+