Saif Ali Khan: 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया', मुंबई पुलिस ने आकाश कनौजिया को किया रिहा, देखिये VIDEO
Saif Ali Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आकाश कनौजिया नामक युवक को को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया है। सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी की रात को हुआ था, जब एक शख्स ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
युवक को जब पकड़ा गया,तब वह अपने रिश्तेदार के घर जांजगीर-चांपा जा रहा था। रिहाई के बाद आकाश कनौजिया ने अपने बचाव में कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मुझे पूछताछ के लिए लाया गया था और अब मुझे रिहा कर दिया गया है। मैं आरोपी नहीं हूं।" इसके बाद, रविवार को पुलिस ने असली आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया, जो संभवतः बांग्लादेश का निवासी है।

हमने तस्वीर वायरल नहीं की, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आकाश कनौजिया केवल एक संदिग्ध था। हमें जांच करने दीजिए। हम उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ देंगे। वह आरोपी नहीं है।" जब मीडिया ने पूछा कि उनकी तस्वीर वायरल क्यों हुई, तो उन्होंने कहा कि यह वायरल होने की है, हम लोगों ने नहीं किया।
यह भी पढ़ें 'आप 𝐂𝐌 हैं, 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में सैफ अली खान के परिवार और स्टाफ के बयान भी दर्ज किए हैं। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की उम्र 30 साल है और वह बांग्लादेश का नागरिक है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भारत में आने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। वह बांग्लादेश के झालोकाटी से है और पिछले पांच महीने से मुंबई में रह रहा था, जहां वह छोटे-मोटे काम करता था।
यह भी पढ़ें Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शहजाद कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड भेजा












Click it and Unblock the Notifications