मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, इस साल सामान्य होगी बारिश

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज यानी सोमवार को मानसून केरल पहुंच ही गया। इसके साथ ही केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। साथ ही मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। जिससे फसलों को काफी फायदा होगा।

Recommended Video

    Weather in India: Mansoon से Keral में भारी बारिश, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    102 प्रतिशत बारिश का अनुमान

    102 प्रतिशत बारिश का अनुमान

    IMD के डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल आनंद शर्मा के मुताबिक इस साल मौसम विभाग का अनुमान एकदम सटीक साबित हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई थी और आज ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं भू विज्ञान मंत्रलाय के मुताबिक इस साल अच्छे मानसून के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल होती जा रही हैं। जिस वजह से पूरे देश में जून-सितम्बर तक बारिश सामान्य यानी 102 प्रतिशत तक होने की संभावना है। लंबे समय के औसत में इसे 88 सेमी बारिश कहा जा सकता है। वहीं पिछले साल मौसम विभाग ने 96 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन बारिश 110 प्रतिशत हुई थी।

    ज्यादा बारिश से क्या फायदा?

    ज्यादा बारिश से क्या फायदा?

    भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। इसके साथ ही देश में कई इलाके ऐसे हैं, जहां सिंचाई की ठोस व्यवस्था नहीं है। इन क्षेत्रों में धान, मक्का, कपास, गन्ना और सोयाबीन जैसी फसलें बारिश पर ही निर्भर रहती हैं। मानसून आने के बाद जून से लेकर सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहता है। जिस वजह से किसानों के खेतों में आसानी से पानी पहुंच जाता है। अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ, तो फसलों की बंपर पैदावार होगी। इसके साथ ही ज्यादा बारिश होने से वॉटर लेवल भी ऊपर आएगा।

    कई इलाकों में तूफान का खतरा

    कई इलाकों में तूफान का खतरा

    केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में स्थिति बिगड़ने की आशंका है। ऐसा ही कुछ कर्नाटक-गोवा तट पर होने की भी उम्मीद है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट पर समुद्र में न उतरें। ये चेतावनी तीन जून तक के लिए जारी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+