झज्जर में कोहरे का कहर, नेशनल हाईवे पर टकराईं 50 गाड़ियां, 8 लोगों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर हरियाणा के झज्जर से है, जहां घने कोहरे के चलते हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाईवे पर करीब 50 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इस टकराव में 8 लोगों की मौत की खबर है, तो वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। इस समय बचाव कार्य चल रहा है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें से कई लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। हादसा हाईवे पर बादली फ्लाइओवर पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि गाड़ियां पापड़ बन गई हैं।
मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल
मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं। बताया जा रहा है कि गांव किड़ौत का यह परिवार अपने किसी रिश्तेदार की मौत का शोक मनाने के लिए नजफगढ़ जा रहा था।तभी ये हादसा हुआ, हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया, पुलिस के मुताबिक कोहरे के घने होने और गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से ये भयानक हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications