Abu Salem News: 63 की उम्र में रिहाई की दहलीज़ पर खड़ा गैंगस्टर अबू सलेम, अदालत से मांगी नई ज़िंदगी की इजाज़त

Abu Salem News: भारत में एक तरफ मुंबई आतंकी हमले 2008 के आरोपी तहव्‍वुर राणा को अमेरिका से लाकर NIA पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर एक दौर में मुंबई अंडरवर्ल्ड का कुख्यात चेहरा रहा अबू सलेम, आज नासिक की जेल की दीवारों के पीछे अपनी रिहाई की उम्मीद लिए खड़ा है। साल 1993 के मुंबई बम धमाकों और बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या जैसे संगीन मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे सलेम की उम्र अब 63 के करीब है।

इस बार वह अदालत में किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि रिहाई की गुहार के साथ आया है। उसका दावा है कि उसकी 25 साल की सजा 31 मार्च 2025 को पूरी हो चुकी है, और अब समय है कि भारत सरकार उस वादे को निभाए जो पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के समय किया गया था कि उसे 25 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जाएगा।

Abu Salem

मीडिया की खबरों के अनुसार अबू सलेम के वकील फरहाना शाह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दलील दी कि अच्छे आचरण और सजा में छूट को ध्यान में रखते हुए सलेम को पहले ही रिहा किया जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुका है कि भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय आश्वासनों का पालन करना होगा। अदालत ने अब केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है कि उसकी रिहाई की सही तारीख क्या होगी?

यह भी पढ़ें- Tahawwur Rana in Tihar: तहव्‍वुर राणा की सुरक्षा कितनी कड़ी? तिहाड़ की स्‍पेशल सेल में इन 12 लोगों को एंट्री

2005 में प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया अबू सलेम नासिक सेंट्रल जेल में बंद है। इस बीच अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल 2025 की तारीख तय की है। अबू सलेम का नाम सिर्फ अपराध की दुनिया में ही नहीं, बल्कि उसकी विवादित लव स्टोरी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहा। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के साथ उसके रिश्ते को लेकर।

Take a Poll

अब सवाल यह है कि क्या 25 साल की कैद ने सलेम को बदल दिया है? क्या उसे समाज में दोबारा जगह दी जा सकती है? और सबसे अहम यह कि क्या भारत अपने अंतरराष्ट्रीय वादे को निभाएगा? इस सवाल का जवाब अब 29 अप्रैल की सुनवाई पर टिका है-जहां एक गैंगस्टर नहीं, बल्कि एक उम्रदराज़ कैदी, नई ज़िंदगी की मांग कर रहा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+