आज मुसलमान पिट रहा है, कल वो हथियार उठा लेगा तो संभालना मुश्किल हो जाएगा: अबू आजमी
मुंबई। गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों के साथ हो रहे हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने विवादित बयान दे दिया है। बीफ के नाम पर नागपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में मीडिया से बात करते हुए अबू आजमी ने बड़ा बयान दे दिया।

न्यूज वेबसाइट जनसत्ता के मुताबिक गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे हमले पर अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों के साथ हिंसा नहीं रुकी तो वो भी हथियार उठा लेंगे फिर देश को संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आज़मी ने कहा कि देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। अगर मुस्लिमों ने भी हथियार उठा लिया तो देश को संभालना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि अगर मुसलमानों के खिलाफ हिंसा नहीं रूके तो वो भी हथियार उठा लेंगे। उन्होंने गोरक्षकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर वो इतने ही बहादुर हैं तो क्यों नहीं अमरनाथ जाकर आतंकियों से लड़ते हैं।
आजमी ने कहा कि आज का वक्त देखकर लग रहा है कि गाय-बैल की जिंदगी इंसान से कीमती हो गई है। उन्होंने जुनैद हत्या पर बयान देकर कहा कि जिस तरह से ट्रेन में जुनैद की हत्या की गई और ट्रेन में बैठे तमाम लोगों ने हत्यारों का साथ दिया उसे देख आज मुसलमान ट्रेन से सफर करने में डर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications