Nawab Malik vs Sameer Wankhede: सरासर झूठ बोल रहे हैं नवाब मलिक- समीर वानखेड़े
मुंबई, 29 अक्टूबर। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े बनाम महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बीच की लड़ाई बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता करके नवाब मलिक ने वानखेड़े पर नए आरोप लगाए हैं, जिनके बारे में अब समीर वाखेड़े की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि 'सारी बातें सरासर गलत हैं, नवाब मलिक झूठ बोल रहे हैं लेकिन मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं,कानून अपना काम करेगा।' आपको बता दें नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि वानखेड़े ने ड्रग्स केस में क्रूज पार्टी के आयोजकों में से एक काशिफ खान को जानबूझकर नहीं पकड़ा।

वो क्रूज पर अपने गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था।नवाब मलिक का कहना है कि काशिफ खान फैशन टीवी का इंडिया हेड है, जो कि क्रूज पर इवेंट ऑर्गेनाइज कराता है। नवाब मलिक ने कहा है कि काशिफ सेक्स रैकेट भी चलाता है। वानखेड़े से उसके अच्छे रिलेशन हैं, मुझे पता चला है कि उससे एनसीबी के कई अधिकारियों ने बहुत बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन हर बाार वानखेड़े ने अपने अधिकारियों को रोक दिया।
आपको बता दें कि नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वानखेड़े मुस्लिम थे उन्होंने दलित हिंदू के फर्जी सार्टिफिकेट के जरिए आईआरएस की नौकरी पाई है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का एक कथित निकाहनामा भी अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था।
भाजपा पर भी साधा निशाना
आपको बता दें कि नवाब मलिक ने ये भी कहा कि वानखेड़े के जरिए भाजपा बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ की पूरी कोशिश है कि वो बॉलीवुड को यहां से नोएडा में शिफ्ट करवा लें तो ऐसा संभव नहीं होगा। एक षड़यंत्र रिया चक्रवर्ती केस से शुरू हुआ और ड्रग्स-ड्रग्स कहकर हल्ला मचाया गया। बॉलीवुड के कई सितारों की परेड कराई गई लेकिन आज तक एक भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? ये सब एक साजिश है, जो कि भाजपा करवा रही है।
Recommended Video
गौरतलब है कि समीर वानेखेड़े के पिता हिंदू हैं, जबकि उनकी मां मुस्लिम थीं। समीर वानखेड़े की पहली पत्नी भी मुस्लिम थीं लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। साल 2017 में समीर ने मराठी स्टार क्रांति रेडकर से हिंदू रिवाज से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें दो दिन पहले ही क्रांति ने ट्वीट की थी। इस शादी से समीर-क्रांति को दो जुड़वा बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications