ABP न्यूज और C VOTER ओपिनियन पोल: राजस्थान में कांग्रेस की बन सकती है बहुमत की सरकार, गहलोत बतौर CM पहली पसंद
नई दिल्ली। ABP न्यूज और सी वोटर के ओपीनियन पोल के मुताबिक इस साल राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 37%, कांग्रेस को 51% और अन्य को 12 % वोट मिल रहे हैं। कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 130 बीजेपी को 57 और अन्य को 13 सीटें मिल रही हैं। ABP न्यूज और सी वोटर के ओपीनियन पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत 41 %, सचिन पायलट 18 % लोगों की पसंद हैं।

राजस्थान में ABP न्यूज़ और C VOTER के ओपिनियन पोल में भी नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए पहली पसंद हैं। नरेंद्र मोदी को 55% जनता और राहुल गांधी को 22% जनता पीएम उम्मीदवारी के लिए पसंद करती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 47%, कांग्रेस को 43% और अन्य को 10 % वोट मिलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications