लिव इन रिलेशनशिप में रही महिला का कराया 3 बार अबॉर्शन, शादी के बाद पति पर मुकदमा
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि लिव इन रिलेशनशिप के दौरान आरोपी पति ने उसका तीन बार गर्भपात कराया। बता दें कि गर्भपात शादी से पहले कराया गया था। लेकिन शादी के बाद पति महिला पर अत्याचार करने लगे, जिसके बाद महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला पुणे के कोंढवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शादी से पहले दोनों दंपति लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, उस समय उसके पति ने महिला के साथ जबरदस्ती की थी। बताया कि महिला द्वारा गर्भवती होने पर जबरन मारपीट करके गर्भपात करवाया था। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान अपने लाइफ पार्टनर द्वारा दो से तीन बार जबरन गर्भपात कराने की वजह से महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी भी की, लेकिन पति के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया। बता दें कि महिला दुबारा गर्भवती हुई और पति उसे गर्भपात करने के लिए मजबूर करने लगा। महिला और आरोपी में इस बात को लेकर आय दिन झगड़ा होने लगे। जिससे तंग आकर पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति इलियास खान को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पड़ें: हैवानियत: पेड़ से बांधकर बीवी को पीटता रहा पति, देखती रही भीड़