नीरव मोदी से नाम जोड़े जाने पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- सारे आरोप झूठे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के आरोपों पर सफाई दी है। सिंघवी ने कहा कि निर्मला सीतारमण और उनके सहयोगी झूठे आरोप लगा रहे हैं। वो झूठे आरोपों के लिए सिविल और आपराधिक मानहानि के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा कि ना तो उनकी पत्नी, ना बेटे और ना ही वो, किसी का कुछ भी गीतांजलि या नीरव मोदी की कंपनी से लेना-देना है। कंपनी कमला मिल्स प्रॉपर्टी की है जिसका मालिकाना हक अद्वैत होल्डिंग्स का है जिसमें मेरी पत्नी और बच्चे निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि अद्वैत होल्डिंग परेल में एक व्यावसायिक संपत्ति का मालिक है। जो कई साल पहले फायरस्टोन द्वारा किराए पर लिया गया था। ना ही अद्वैत का और ना ही मेरे परिवार का नीरव मोदी या फायरस्टोन से कोई लेना देना है। फायरस्टोन ने कमला मिल्स का परिसर दिसबंर 2017 में ही खाली कर दिया।

नीरव से नाम जुड़ने पर सिंघवी बोले- सारे आरोप झूठे

गौरतलब है कि आज सीतारमण ने कहा कि 2013 में एनएसई पर व्यवसाय करने से गीतांजलि जेम्स को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 13 सितंबर 2013 को राहुल गांधी इस आभूषण समूह के कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2013 को, पुनर्गठन का प्रस्ताव और एक ही आभूषण समूह के लिए 15,00 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। जिसका जिक्र इलाहाबाद बैंक बोर्ड की बैठक में हैं।

सीतारमण ने कहा कि फायर स्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, मोदी की कंपनियों में से एक है और इसके एक शेयरधारकों में से 2002 से अनीता सिंघवी है। अद्वैत होल्डिंग्स के निदेशक कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी,की पत्नी अनीता सिंघवी और बेटा अविष्कार सिंघवी हैं। प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति को मुंबई में नीरव मोदी की आभूषण कंपनी को किराए पर लिया गया है। दोनों कंपनियों ने भी ऋण लेनदेन किया है। सीतारमण के इस आरोप के बाद दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप के सिलसिले थमते नहीं दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+