प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने पीएम पर साधा निशाना, संसद से बर्खास्त करने की मांग की

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान के विरोध में पूरा विपक्ष लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

abhishek manu singhvi attacks pm modi over pragya thakurs remark on godse

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने पहले भी गोडसे को देशभक्त कहा है और आज फिर कहा है। पीएम मोदी पहले दिल से माफ नहीं करने वाले थे और अब शायद किडनी, लिवर से भी माफ नहीं कर पाएंगे। एक और ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'राष्ट्रपिता गांधी के हत्यारे, आजाद भारत के पहले आतंकवादी देशद्रोही गोडसे को देशभक्त कहने वाली बीजेपी की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मोदी दिल से, मन से, दिमाग से माफ करें या ना करें, देश को कोई मतलब नहीं। लेकिन संसद से बर्खास्त करो, ये देश की मांग है।'

इसके पहले अपने बयान पर सफाई देते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया, 'कभी-2 झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।' बुधवार को प्रज्ञा के बयान पर जमकर हंगामा हुआ जो संसद में गुरुवार को भी जारी रहा।

वहीं, नाथुराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने पर पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा की और उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की थी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+