Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच झगड़ा', झूठी खबर छापने पर जूनियर बच्चन ने जमकर लताड़ा

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट को लेकर गुस्सा निकाला है। एक एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर खबर छापी थी कि यूरोप में छुट्टियों के दौरान दोनों में लड़ाई हो गई।

Abhishek and Aishwarya

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट को लेकर गुस्सा निकाला है। एक एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर खबर छापी थी कि यूरोप में छुट्टियों के दौरान दोनों में लड़ाई हो गई। इसी कारण जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो ऐश्वर्या ने उन्हें बेटी आराध्या का हाथ नहीं पकड़ने दिया। अभिषेक ने एंटरटेनमेंट पोर्टल पर गुस्सा होते हुए कहा कि वो ऐसी झूठी खबरों को लिखने से बचें।

अभिशेक ने कहा, 'झूठी खबर लिखने से बचें'

अभिशेक ने कहा, 'झूठी खबर लिखने से बचें'

अभिषेक बच्चन ने अपने और पत्नी ऐश्वर्या को लेकर चल रही एक झूठी खबर पर एंटरटेनमेंट वेबसाइट को खूब खरी-खोटी सुनाई है। अभिषेक बच्चन ने एक वेबसाइट को जवाब देते हुए लिखा, 'पूरे सम्मान के साथ, ऐसी झूठी खबर लिखने से बचिए। मैं लगातार पोस्ट करने की आवश्यकता को समझता हूं, लेकिन अगर आप जिम्मेदारी से खराब इरादे के बिना ऐसा कर सकते हैं तो वाकई में इसकी सराहना करूंगा। शुक्रिया।'

अभिषेक ट्वीट के बाद हटाई खबर

अभिषेक ट्वीट के बाद हटाई खबर

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर लिखा था कि दोनों का यूरोप में झगड़ा हो गया है। वेबसाइट के मुताबिक, दोनों का यूरोप में छुट्टियों के दौरान झगड़ा हो गया जिसके कारण ऐश्वर्या ने उन्हें आराध्या का हाथ नहीं पकड़ने दिया। दरअसल यूरोप से मुंबई लौटे बच्चन परिवार को कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में तीनों साथ चलते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें आराध्या ऐश्वर्या से चिपक कर चल रही हैं, वहीं अभिषेक दोनों के बगल में चल रहे हैं।

8 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देगी ये जोड़ी

8 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देगी ये जोड़ी

इस वीडियो के आधार पर पोर्टल ने खबर चलाई कि दोनों के झगड़े के कारण ऐसा हुआ। हालांकि अभिषेक के जवाब के बाद वेबसाइट ने ये खबर हटा दी। करियर की बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या, दोनों ही जल्द साथ में अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ दिखाई देंगे। दोनों आखिरी बार 'रावण' फिल्म में साथ दिखाई दिए थे और अब 8 साल बाद वो स्क्रीन शेयर दिखाई देंगे। इसके अलावा ऐश्वर्या 'फन्ने खां' और अभिषेक 'मनमर्जियां' में नजर आएंगे।

💕London love ✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

💖💖💖

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

My girls.

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+