अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, बेटे अभिषेक ने लिखी भावुक पोस्ट
नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पिता को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। पिता अमिताभ की तस्वीर पोस्ट करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी प्रेरणा, मेरे हीरो, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई हो। हम सभी को आप पर गर्व है। लव यू।'

राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में 77 वर्षीय अभिनेता के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। अभिषेक ने फ्लाइट की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह अपनी मां जया बच्चन और पिता अमिताभ के साथ बैठे हैं। बता दें अस्वस्थ होने के कारण अमिताभ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।
उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान से 29 दिसंबर को नवाजा जाएगा।
View this post on InstagramA memory to cherish. #dadasahebphalkeaward #theparentals
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
पुरस्कार मिलने पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि जनता के प्रोत्साहन से यहां पहुंचा हूं। पुरस्कार के लिए शुक्रिया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार को देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई और मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं। ऐसे में पुरस्कार की घोषणा के समय मेरे मन में यह बात आई कि क्या यह पुरस्कार देकर मुझे यह भी संकेत देना है कि भाई बस कर अब बहुत काम हो गया। इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।












Click it and Unblock the Notifications