2,400 से सीधे 8.7 लाख फॉलोअर्स! CJP प्रोटेस्ट ने बदल दी 19 साल के क्रिएटर की किस्मत, फिर सस्पेंड हुआ अकाउंट

CJP Protest Abhinav Bisht: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हुए प्रोटेस्ट ने कई युवा कंटेंट क्रिएटर्स को सोशल मीडिया पर नई पहचान दी। इन्हीं में 19 साल के कंटेंट क्रिएटर अभिनव भी शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर 'issac1rl' नाम से कंटेंट बनाते हैं। प्रोटेस्ट में जाने से पहले उनके सिर्फ 2,400 फॉलोअर्स थे, लेकिन कुछ ही दिनों में यह संख्या बढ़कर करीब 9 लाख (873K) तक पहुंच गई।

अभिनव की कई रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इन वीडियो में प्रदर्शन की झलक, पुलिस से बातचीत, Gen-Z की बातचीत और मौके के अलग-अलग पल देखने को मिले। इंटरनेट पर मौजूद एक बातचीत में अभिनव ने बताया कि वह किसी योजना के तहत नहीं, बल्कि सिर्फ अनुभव लेने के लिए वहां पहुंचे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला उनके सोशल मीडिया सफर को पूरी तरह बदल देगा।

CJP Protest Abhinav Bisht

CJP प्रोटेस्ट में पुराने गानों ने दिलाई अलग पहचान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनव ने बताया कि उनका इरादा सिर्फ कुछ वीडियो रिकॉर्ड करके लौट आने का था। लेकिन प्रोटेस्ट के दौरान बनाए गए वीडियो लोगों को इतने पसंद आए कि उनका अकाउंट तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते लाखों नए लोग उनसे जुड़ गए। अभिनव की रील्स का सबसे अलग हिस्सा उनका म्यूजिक था। उन्होंने ट्रेंडिंग गानों की जगह 1960s के पुराने हिंदी गानों का इस्तेमाल किया। इनमें किशोर कुमार का मशहूर गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी' भी शामिल था। अभिनव के मुताबिक, उन्होंने पहले भी ऐसे गानों के साथ कुछ वीडियो देखे थे, इसलिए उन्होंने यही तरीका अपनाया।

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन में डांस से चर्चा में आईं उर्वशी का नया वीडियो वायरल, 'बाबर की विरासत' वाले पोस्ट पर दिया जवाब!

बड़े क्रिएटर्स से भी हुई मुलाकात, अकाउंट हुआ सस्पेंड

अभिनव ने बताया कि इस प्रोटेस्ट के दौरान उनकी मुलाकात कई ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स से हुई, जिन्हें वह पहले सिर्फ सोशल मीडिया पर देखते थे। उन्होंने कहा कि पहले कम फॉलोअर्स होने की वजह से वह उन्हें मैसेज करने से भी हिचकते थे, जबकि उन्हें हमेशा अपने कंटेंट पर भरोसा था। वायरल होने के बाद हालात ऐसे हो गए कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी उन्हें पहचानने लगे और आते-जाते उनसे हाय-हेलो करते थे। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कॉपीराइट की वजह से सस्पेंड हो गया। अभिनव ने कहा कि पहले भी एक बार ऐसा हुआ था, लेकिन इस बार लाखों फॉलोअर्स होने के कारण वह ज्यादा परेशान हो गए। बाद में उनका अकाउंट दोबारा एक्टिव कर दिया गया।

प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले अभिनव?

अभिनव का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान किसी को पत्थर फेंकते नहीं देखा, लेकिन कुछ लोगों को पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकते जरूर देखा। उनके मुताबिक, ऐसा करना गलत था। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते। अगर करते भी हों, तो उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। हालांकि, जिस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो रहा था, उस पर वह अपनी सहमति जताते हैं।

अभिनव ने बताया कि जब उन्होंने प्रोटेस्ट में जाने का फैसला किया तो उनके माता-पिता काफी परेशान थे। उनकी मां को डर था कि कहीं पुलिस कार्रवाई में उन्हें नुकसान न पहुंच जाए। लेकिन जब उनके वीडियो वायरल हुए और उन्हें पहचान मिलने लगी, तो परिवार का नजरिया भी बदल गया और उन्होंने उनके काम को समझना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: 'पहले रिश्तेदारों को दी धमकी, अब रो-रोकर मांग रहीं मदद', CJP प्रोटेस्टर सपना हरजानी का वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+