Abhijeet Dipke Marriage Proposals: अभिजीत दीपके के घर बजने वाली है शहनाई? मां ने दिया शादी को लेकर बड़ा अपडेट
Abhijeet Dipke Marriage Proposals: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चला 35 दिन लंबा आंदोलन अब खत्म हो चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अपील पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में युवा इस प्रदर्शन से जुड़े थे। एक महीने से ज्यादा समय तक चले धरने के बाद प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन को युवाओं की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
इस पूरे अभियान में CJP के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके की भूमिका भी चर्चा में रही। अब आंदोलन की सफलता के बीच अभिजीत की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उनकी मां ने बताया कि आंदोलन खत्म होने के बाद से उनके बेटे के लिए शादी के रिश्ते लगातार आ रहे हैं।

अभिजीत के लिए आ रहे शादी के कई रिश्ते
अभिजीत दीपके CJP के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी, जिसमें उन्होंने युवाओं को कॉकरोच कहा था, के बाद दीपके ने CJP नाम से सोशल मीडिया पेज शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ते चले गए। जिसके बाद NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP ने मोर्चा खोला और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही की मांग करते हुए इस्तीफा मांगा। लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद अब इसके खत्म होने पर अभिजीत और उनकी टीम की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: CJP आंदोलन खत्म होने के बाद भी घर नहीं लौटे अभिजीत दीपके, क्यों उठी सुरक्षा देने की मांग?
TV9 मराठी को दिए एक खास इंटरव्यू में अभिजीत के माता-पिता ने आंदोलन की सफलता पर खुशी जताई। इसी बातचीत के दौरान जब अभिजीत की शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उनकी मां ने बताया कि अब उनके बेटे के लिए रिश्तों के फोन पहले से कहीं ज्यादा आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अभिजीत के लिए पहले भी शादी के रिश्ते आते थे, लेकिन आंदोलन के बाद इन फोन की संख्या काफी बढ़ गई है। हालांकि, उनका कहना है कि फिलहाल अभिजीत को आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम से थोड़ा बाहर आने का समय दिया जाना चाहिए। शादी के बारे में फैसला बाद में किया जाएगा।
कैसी लड़की चाहती हैं अभिजीत की मां?
अभिजीत की मां से जब पूछा गया कि वह अपने बेटे के लिए कैसी बहू चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले उनकी इच्छा थी कि बहू सरल स्वभाव की हो और सीधी-सादी जिंदगी पसंद करने वाली हो। लेकिन अब उनका मानना है कि अभिजीत जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, वहां जीवनसाथी चुनने का फैसला उन्हें खुद करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अभिजीत को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी है और परिवार उनके फैसले का सम्मान करेगा। दीपके की मां के मुताबिक, अब समय बदल चुका है। पहले माता-पिता की पसंद के आधार पर शादी तय हो जाती थी, लेकिन आज के युवा अपनी जिंदगी के बड़े फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में अभिजीत जो भी फैसला करेंगे, उनका परिवार उसका समर्थन करेगा।
क्या CJP बनेगी राजनीतिक पार्टी?
आंदोलन खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके के अगले कदम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या वह CJP को आगे चलकर राजनीतिक पार्टी का रूप देंगे या फिर किसी मौजूदा राजनीतिक दल के साथ जुड़ेंगे। इस बारे में अभिजीत की मां से भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा भविष्य में क्या करने वाला है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अभिजीत आगे जो भी फैसला लेंगे, परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।
ये भी पढ़ें: इस्तेमाल के बाद प्रोटेस्टर्स को छोड़ भागी CJP? पुलिस केस नहीं होंगे वापस, कैमरे पर आए लोग झेलेंगे मुकदमा


Click it and Unblock the Notifications
