इस्तेमाल के बाद प्रोटेस्टर्स को छोड़ भागी CJP? पुलिस केस नहीं होंगे वापस, कैमरे पर आए लोग झेलेंगे मुकदमा
CJP Condemns Violence During NEET Protest: CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और मीडिया के खिलाफ कथित बदसलूकी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना रुख साफ किया है। CJP ने कहा है कि कैमरे में हिंसा भड़काते हुए दिखने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली जाएंगी। संगठन ने यह भी साफ किया कि ऐसे लोगों को CJP का समर्थक नहीं माना जा सकता। CJP के मुताबिक, कुछ 'एंटी-सोशल एलिमेंट्स' प्रदर्शन में शामिल हो गए थे और उन्होंने मीडिया व अन्य लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने की कोशिश की।
हालांकि, संगठन ने मीडिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि मीडिया मालिकों, एंकरों और एडिटरों को यह समझना चाहिए कि युवाओं में उनके खिलाफ इतना गुस्सा क्यों है। CJP की ओर से कहा गया कि जिन लोगों ने मीडिया या अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश की, वे संगठन के समर्थक नहीं हैं। संगठन ने ऐसे लोगों की कार्रवाई की निंदा की।

CJP का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन में घुस आए थे और उन्होंने माहौल बिगाड़ने का काम किया। संगठन ने साफ किया कि हिंसा को किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता।
ये भी पढ़ें: कल लंगड़ाने वाली नेहा बोरा आज कर रही जमकर डांस, 23 दिन अनशन के दावे से बनाया देश को बेवकूफ?
'FIR वापस नहीं होगी'
प्रदर्शन के दौरान कैमरे में हिंसा भड़काने या हिंसा में शामिल नजर आए लोगों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं लेने की बात कही गई है। यानी CJP ने हिंसा के आरोपियों से खुद को अलग कर लिया है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहने की बात सामने आई है।
VIDEO | Delhi: After talks between the CJP delegation and the government, during a joint press conference, CJP spokesperson Saurav Das says, “Whoever carried out these acts of violence, those anti-social elements who incited people against the media and the public, we condemn… pic.twitter.com/nwe6LPYzNG
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
मीडिया पर भी उठाए सवाल
CJP ने हालांकि मीडिया के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। संगठन की ओर से कहा गया कि केवल रिपोर्टर्स को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है, बल्कि मीडिया संस्थानों के मालिकों, एंकरों और एडिटर-इन-चीफ को भी इस पर विचार करना चाहिए कि युवाओं में उनके खिलाफ नाराजगी क्यों बढ़ रही है। CJP ने कहा कि कुछ चैनलों की रिपोर्टिंग और कथित 'प्रोपेगैंडा' से लोग खुश नहीं हैं। संगठन का दावा है कि आने वाले समय में युवा मीडिया संस्थानों से भी जवाबदेही की मांग कर सकते हैं।
'हिंसा को बिल्कुल सही नहीं ठहराया जा सकता'
CJP की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि युवाओं की नाराजगी अपनी जगह हो सकती है, लेकिन हिंसा को किसी भी तरह सही नहीं कहा जा सकता। संगठन ने कहा कि मीडिया के खिलाफ हिंसा या किसी को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल जायज नहीं है। साथ ही सवाल उठाया गया कि मीडिया संस्थानों के मालिक और एंकर अपने रिपोर्टर्स को ऐसे तनाव वाले इलाकों में किस तरह भेजते हैं और यह भी समझने की जरूरत है कि लोगों के मन में मीडिया के खिलाफ इस तरह की नाराजगी क्यों पैदा हो रही है।
ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर


Click it and Unblock the Notifications
