CJP आंदोलन खत्म होने के बाद भी घर नहीं लौटे अभिजीत दीपके, क्यों उठी सुरक्षा देने की मांग?

CJP Founder Abhijeet Dipke: CJP का 36 दिन लंबा आंदोलन खत्म हो चुका है और प्रदर्शनकारियों की मांगें भी पूरी हो गई हैं, लेकिन आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं। अभिजीत फिलहाल दिल्ली में ही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब है। उन्हें टाइफाइड हो गया है, जिसके चलते वह अभी दिल्ली में आराम कर रहे हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट अभिजीत के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके माता-पिता से मुलाकात कर अभिजीत की सेहत की जानकारी ली और कहा कि महाराष्ट्र लौटने पर उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। शिरसाट ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके क्षेत्र के एक युवा ने छात्रों के मुद्दे पर इतना बड़ा आंदोलन खड़ा किया।

CJP Founder Abhijeet Dipke

'अभिजीत को सुरक्षा मिलनी चाहिए'

औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री संजय शिरसाट रविवार को छत्रपति संभाजीनगर के वालुज MIDC इलाके में अभिजीत दीपके के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि CJP का आंदोलन खत्म हो चुका है, लेकिन अभिजीत अभी दिल्ली में हैं और बीमारी के कारण घर नहीं लौट पाए हैं। शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र लौटने के बाद अभिजीत को सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभिजीत के माता-पिता अपने बेटे की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे। मंत्री ने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी बात करेंगे।

ये भी पढ़ें: इस्तेमाल के बाद प्रोटेस्टर्स को छोड़ भागी CJP? पुलिस केस नहीं होंगे वापस, कैमरे पर आए लोग झेलेंगे मुकदमा

संजय शिरसाट ने कहा कि वह अभिजीत के परिवार से केवल प्रभारी मंत्री होने के नाते मिलने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि वह इस परिवार को 25 साल से ज्यादा समय से जानते हैं और उनके साथ पारिवारिक संबंध हैं। शिरसाट ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले परिवार से मुलाकात इसलिए नहीं की थी, क्योंकि उस समय उनकी मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से देखा जा सकता था।

अमेरिका में नौकरी का मिला था ऑफर

मंत्री ने बताया कि अभिजीत दीपके ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से जनसंपर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अमेरिका में नौकरी का ऑफर भी मिला था।

हालांकि, इसी दौरान उन्होंने CJP की शुरुआत की और छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन का रास्ता चुना। शिरसाट के मुताबिक, अभिजीत के माता-पिता चाहते थे कि वह नौकरी कर लें, लेकिन अभिजीत की इच्छा छात्रों के लिए काम करने की थी।

'अपने क्षेत्र के बेटे पर गर्व है'

संजय शिरसाट ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के एक युवा ने देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अभिजीत का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वह इस आंदोलन की सफलता का श्रेय भी खुद नहीं लेना चाहते।

शिरसाट ने कहा कि अभिजीत को सफलता इसलिए मिली, क्योंकि समाज के लोगों ने उनका साथ दिया। उनके मुताबिक, आंदोलन खत्म हो चुका है और छात्रों की मांगें पूरी हो गई हैं, लेकिन अभिजीत के प्रयासों को उनके क्षेत्र के लोग गर्व के साथ देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कल लंगड़ाने वाली नेहा बोरा आज कर रही जमकर डांस, 23 दिन अनशन के दावे से बनाया देश को बेवकूफ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+