'मोदी और अमित शाह बुला रहे हैं', अभिजीत दीपके BJP में होने वाले हैं शामिल? अब खुद सामने आकर बताया सच

Abhijeet dipke Join BJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। अब रिपोर्टर ने उनके बीजेपी में जाने की अटकलों पर सवाल किया तो अभिजीत ने सारी बातें बताईं। अभिजीत संगीन आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मैं जल्द से जल्द बीजेपी में शामिल हो जाऊं, वरना मेरे और मेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा।"

अभिजीत दीपके बीजेपी के हाईकमान पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "मुझे तो यह सोचकर शर्म आती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े कद के नेता अपने से काफी छोटे, पोते की उम्र के लड़के को धमकियां दिलवा रहे हैं।" हालांकि अभिजीत दीपके ने साफ किया कि वो भाजपा में जाने वाले नहीं हैं। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है और उन्हें इन धमकियों से कोई फर्क भी नहीं पड़ता है।

Abhijeet dipke Join BJP

पीएम मोदी को अभिजीत दीपके ने दी अजीब सलाह

महाराष्ट्र लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तीखे तंज कसे। NEET पेपर लीक आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को अब देश चलाने की कुर्सी खाली कर देनी चाहिए। वे सोशल मीडिया पर छात्रों के लिए वीडियो बनाकर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें अब पीएम पद छोड़कर पूरी तरह इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए ताकि कोई दूसरा नेता सही से देश संभाल सके।"

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के बाद भी कई राज्यों की सरकारें छात्रों को चिन्हित करके परेशान कर रही हैं।

अभिजीत दीपके ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "ये छात्र कोई आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि देश का भविष्य हैं। अगर सरकार ने छात्रों पर अत्याचार बंद नहीं किया, तो आने वाले चुनावों में युवा सबक सिखाएंगे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने पेलेट गन चलाने के आदेश दिए थे, चाहे वे अमित शाह हों या कोई और, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

कंगना रनौत और बीजेपी पर सीधा हमला

दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के रवैये पर सवाल खड़े किए। संसद में धर्मेंद्र प्रधान के सम्मान का विरोध करते हुए उन्होंने कहा, "छात्रों की आत्महत्या के बाद भी संसद में उनका अभिनंदन करना संवेदनहीनता है।" वहीं 36 दिनों तक धूप-बारिश में बैठे कार्यकर्ताओं के जश्न को उन्होंने सही ठहराया।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयानों पर चुटकी लेते हुए दीपके ने कहा, "मैं केवल गंभीर राजनीति करने वाले नेताओं की बातों पर जवाब देता हूं। कंगना एक पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं, इसलिए मैं उन्हें बिल्कुल भी सीरियसली नहीं लेता।" उन्होंने सीबीआई की लापरवाही पर भी सवाल उठाया और कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के वादे के बावजूद पहली ही सुनवाई में सीबीआई वकील के न पहुंचने से न्याय में देरी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+