भोपाली हैं कलाम साहब की निंदा करने वाला पाक का साइंटिस्ट
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान ने कहा है कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम मामूली वैज्ञानिक थे और भारत ने रूस की मदद से परमाणु बम बनाया था। उनकी इस टिप्पणी से भारत में बहुत से लोग बेहद खफा हैं।
आइये जानते हैं कि कौन अब्दुल कादिर खान।
- कादिऱ खान को पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की प्राण और आत्मा माना जाता है।
- उनका जन्म भोपाल के करीब नरसिंहगढ में हुआ था देश के विभाजन से पहले। पर उसका बचपन भोपाल में गुजरा।
- उन्हें न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी को बेचने वाला बदनाम वैज्ञानिक कहा जाता है।
- खान को साल 2004 में पाकिस्तान सरकार ने हाउस अरेस्ट कर दिया था।
- खान ने माना था कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया, ईरान और लीबिया को न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेची है।
- पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तो खान को देशद्रोही कहते थे।
- खान को 2009 में रिहा कर दिया गया था।
- खान फिलहाल कराची में रहते हैं।
- अब्दुल कादिर खान के जन्म के बाद उनकी जन्मपत्री उनके माता-पिता ने एक पंडित जी से बनवाई थी। ये बात उन्होंने पाकिस्तान टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कही थी।
- अब्दुल कादिर खान के कई संबंधी अब भी भोपाल में रहते हैं।
एपीजे अब्दुल कलाम के अंतिम शब्दों के 12 मतलब














Click it and Unblock the Notifications