AB-PMJAY: 1 मिनट में 181 परिवारों का पंजीकरण, केंद्र ने कहा- 30 करोड़ Ayushman Bharat कार्ड बनाए गए
Ayushman Bharat Card: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत लाभार्थियों का ब्यौरा दिया। मंत्रालय ने कहा कि 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड का आंकड़ा पार कर लिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर 12 जनवरी, 2024 तक के आंकड़ों को जिक्र करते हुए स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो वर्षों को भीतर एक मिनट के भीतर 181 परिवारों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण किया गया।
आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान ही 16.7 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। केंद्र की ओर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अब तक मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 7.5 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। यानी कि इस वर्ष हर मिनट लगभग 181 आयुष्मान कार्ड बना जा रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री - जन आरोग्य योजना ने 12 जनवरी, 2024 को 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने माइल स्टोन पार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) का लक्ष्य 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है।
मंत्रालय ने बताया कि 15 नवंबर, 2023 को शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दी जाने वाली ऑन-स्पॉट सेवाओं में आयुष्मान कार्ड निर्माण शामिल है। प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "इस अभियान से जमीनी स्तर पर कार्ड बनाने में तेजी आई है। 12 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 2.43 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। वहीं मंत्रालय कहा, "विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भव अभियान के दौरान 5.6 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications