केजरीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने एक दिन पूर्व ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

आप नेता योगेंद्र यादव ने पार्टी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी अपनी पहली रैली 23 फरवरी को हरियाणा के रोहतक जिले में करेगी। दूसरी रैली उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो मार्च को होगी। रैली केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित होगी। यादव ने केजरीवाल के इस्तीफे को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि आप ने यह उदाहरण पेश किया है कि कोई सरकार ऐसी भी है जो इस्तीफा देने की भी इच्छा रखती है।

उन्होंने कहा, "आप का गठन कई सिद्धांतों पर चुनाव लड़ने के लिए हुआ था और इसमें सबसे महत्वपूर्ण जन लोकपाल विधेयक था।" यादव ने कहा, "हमें जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं करने दिया गया, लिहाजा यह साफ हो गया है कि इस विधानसभा में आप के लिए जन लोकपाल विधेयक पेश करना भी संभव नहीं है, पार्टी ने केजरीवाल के इस्तीफा देने के फैसले की प्रशंसा की है।"

आप नेताओं ने भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की थी। दिल्ली में 49 दिनों तक अल्पमत सरकार चलाने वाले केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश न कर पाने की वजह से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सदन में विधेयक पेश करने के विरोध में मतदान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+