महिलाओं के मुद्दे पर AAP हमलावर, BJP को बताया 'बृजभूषण जनता पार्टी', घटना के लिए केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
AAP Targets Center Government: महिलाओं के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। हिंसाग्रस्त मणिपुर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र घूमाने और बृजभूषण शरण सिंह के मुद्दे पर आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी को जमकर घेरा।
AAP की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी को 'बृजभूषण जनता पार्टी' करार देते हुए मणिपुर हिंसा और दो महिलाओं को कथित तौर पर नग्न घुमाने के मामले में केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी पहचान करने में देरी पर भी सवाल उठाए। अपने बयान में मणिपुर घटना पर पीएम मोदी के बयान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "क्या पीएम मोदी 77 दिन बाद जनाक्रोश का इंतजार कर रहे थे कि मणिपुर की घटना पर पीड़ा दिखाने के लिए?"
पिछले 3 महीने से Manipur में Internet बंद है
— AAP (@AamAadmiParty) July 20, 2023
Brijbhushan Janta Party का तर्क रहता है कि दंगे करने वाले Coordinate न कर पाएं लेकिन ये भी गलत निकला
दिल दहला देने वाली Video सामने आई
Internet सच्चाई दबाने के लिए बंद किया लेकिन Modi जी इसमें भी Fail रहे,सच्चाई सामने आई
—@PKakkar_ pic.twitter.com/FZXnt1RsBJ
प्रियंका कक्कड़ ने अपने बयान में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछले 3 महीने से मणिपुर में इंटरनेट बंद है। बृजभूषण जनता पार्टी का तर्क रहता है कि दंगे करने वाले कोर्डिनेट ना कर पाएं, लेकिन ये भी गलत निकला।दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है। इंटरनेट सच्चाई दबाने के लिए बंद किया लेकिन मोदी जी इसमें भी फेल रहे, सच्चाई सामने आई।"
उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि मणिपुर में महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बयान जारी किया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस को पहचान करने में इतना समय क्यों लग रहा है उन्हें?|"
इस दर्दनाक घटना के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रधानमंत्री Modi जिम्मेदार हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) July 20, 2023
आज देश की बेटियों की तरफ़ से, महिलाओं की तरफ़ से में Modi जी को कहना चाहती हूं
आपको देश की महिलाओं को जवाब देना होगा।
— @AtishiAAP pic.twitter.com/MJrF5kMPX8
वहीं दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मणिपुर में महिलाओं की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि 2 महिलाओं को निवस्त्र करके ऐसा सलूक किया गया, जैसा कोई जानवरों के साथ भी नहीं करता। 3 मई से मणिपुर में हत्याएं और हिंसा हो रही हैं, लेकिन बीजेपी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक महिला ने मीडिया को बताया कि जब उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तब पुलिस मौजूद थी।"












Click it and Unblock the Notifications