'हार' की डर से डीयू छात्रसंघ चुनाव नहीं लड़ेगा AAP का स्टूडेंट विंग CYSS
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इसे हार का डर कहें या कुछ और लेकिन आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं लड़ेगा। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कमजोर तैयारी की वजह से पार्टी नेताओं ने चुनाव में उतरने से मना किया है। आपको बता दें कि दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU चुनाव) सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में होते हैं।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस बात पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के नेताओं की तरफ ये सुझाव आये हैं कि इस बार का चुनाव ना लड़ा जाए। इसके पीछे कारण दिए गए है कि पार्टी के पास इस समय चुनाव लड़ने का पैसा नहीं है। वहीं दूसरे छात्र संगठन जैसे NSUI और ABVP के मुकाबले संसाधन और संगठन भी नहीं है।
नेताओं ने सुझाव दिया है कि छात्र संघ चुनाव में अवैध पैसे का बोलबाला, लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद चुनाव लड़े। छात्र नेताओं के साथ हिंसा आम बात हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आपको बता दें कि बीते साल दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में CYSS को चारों लीट पर बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी चेहरा बने थे। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications