उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 70 सीटों के लिए AAP ने रवाना किए प्रचार वाहन, मनीष सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली। uttarakhand Election 2022 आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का आगाज कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दें कि पार्टी के ये वाहन राज्य में 45 दिन का चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगे।

उत्तराखंड के लोगों में AAP के प्रति बढ़ा है विश्वास
इस अभियान के बाद राज्य में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी। जो अभी दस हजार है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि बहुत कम समय के भीतर आम आदमी पार्टी ने पूरे उत्तराखंड में अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। राज्य के लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और इसी विश्वास को बढ़ाने के लिए सभी 70 विधानसभाओं में जो प्रचार वाहन उतारे जाएंगे, उसमें केजरीवाल सरकार के कार्यों को दिखाया जाएगा। लोगों को केजरीवाल मॉडल समझाया जाएगा।
उत्तराखंड में लोगों को गिनाया जाएगा दिल्ली सरकार का काम
मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस चुनाव प्रचार में दिल्ली सरकार के कामों को अच्छे से दिखाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जिस तरह स्कूल, बिजली, पानी, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक में स्थिति सुधरी है और इन सुविधाओं ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है।
बीजेपी और कांग्रेस ने दोनों हाथों से लूटा है उत्तराखंड को- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तो भाजपा और कांग्रेस ने दोनों हाथों से भर-भरकर राज्य को लूटा है। यहां के संसाधनों के जरिए जहां राज्य की आर्थिक स्थिति संवरनी थी, उन्हें भी बेचने में जनविरोधी सरकारों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में राज्य के लोगों के लिए आप एक बड़ी उम्मीद है। इस उम्मीद पर खरा उतरा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications