मरिजुआना की खेती को लेकर आप का सावंत सरकार पर हमला, गोवा को ड्रग्स डेन बना देना चाहती है भाजपा

मरिजुआना की खेती को लेकर आप का सावंत सरकार पर हमला, गोवा को ड्रग्स डेन बना देना चाहती है भाजपा

नई दिल्ली। आम आदमी ने गोवा की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर प्रदेश को ड्रग्स कारोबारियों की आरामगाह में बदलने के आरोप लगाए हैं। गोवा में मरिजुआना की खेती के प्रस्ताव को लेकर आप ने भाजपा पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि प्रमोद सावंत की सरकार ने पहले गोवा को अवैध कोयला कारोबारियों के लिए खोला गया और अब इसे एक ड्रग्स डेन में बदला जा रहा है। आप गोवा के संयोजक राहुल म्हाब्ररे ने मीडिया से बात करते हुए कहा किआश्चर्यजनक है कि सरकार मारिजुआना की खेती कराना चाहती है, ये तब है जब हर दिन ड्रग्स की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है।

AAP says BJP wants to make Goa a drug den Why is Sawant hell bent on destroying Goan youth

राहुल ने कहा, गोवा पहले ही ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा है। प्रदेश के युवा इसके शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद अगर सरकार इसके साथ आगे बढ़ती है, तो यह अगली पीढ़ी की बर्बादी की ओर ले जाने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि गोवा में ड्रग माफिया पहले से मौजूद हैं। ड्रग माफिया-राजनेता सांठगांठ से भी हम सब वाकिफ हैं। उन्होंने पहले ही हमारी जमीनें हड़प ली हैं, अपराध को बढ़ावा दिया है और गोवा संस्कृति को भी कमजोर किया है। भाजपा सरकार अगर यहां मारिजुआना की खेती लाती है तो ये उनको ही मजबूत करेगा जो गोवा की संस्कृति को खत्म करना चााहते हैं।

आज गोव के युवाओं के सामने बेरोजगारी की एक बड़ी समस्याहै। भाजपा सरकार की प्राथमिकता युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की होनी चाहिए थी लेकिन दुख की बात यह है कि इस दिशा में सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसके उल्ट गोवा के युवाओं के भविष्य को नष्ट करने के लिए भाजपा सरकार जरूर कदम उठा रही है।

राहुल ने कहा कि गोवा की भाजपा सरका दिल्ली के अपने आकाओं की धुन पर नाच रही है जो गोवा की पुरानी संस्कृति को ही नष्ट करना चाहते हैं। वो समझ लें कि गोवा के लोग मूर्ख नहीं हैं। गोवा के लोग हमेशा से वही खड़े रहे हैं जो सही है। गोवा को तबाह करने के इस प्रयास को गोवावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+