भारतीय सेना दिवस के मौके पर AAP ने देश के वीर जवानों को किया सैल्यूट
देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए आज का दिन काफी विशेष है। आज भारतीय सेना दिवस की 76वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने देश के वीर जवानों को सैल्यूट किया है। देश के जवानों को सैल्यूट करते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि हम आज 76वें भारतीय सेना दिवस पर अपने नायकों, साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक अपने सैनिकों को सलाम करते हैं। उनकी देशभक्ति, ईमानदारी और बलिदान की भावना हम सभी को अपने राष्ट्र के लिए और अधिक हासिल करने के लिए प्रेरित करे।
बता दें कि भारतीय सेना दिवस को देश की राजधानी दिल्ली और सभी मुख्यालयों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष परेड और सैन्य शो का आयोजन किया जाता है। दिल्ली के छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में मुख्य सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर सेना पदक और वीरता पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं। हर साल देश में 15 जनवरी को वीर सैनिकों की बहादुरी, समर्पण को जश्न के रूप में मनाया जाता है। प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष के एम करिअप्पा के पद ग्रहण करने के उपलक्ष्य में इस दिन को हर वर्ष मनाया जाता है।
फील्ड मार्शल कोडंडेरा ए करियप्पा के सम्मान में यह दिन विशेष रूप से हर वर्ष भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को करिअप्पा ने देश के पहले चीफ कमांडर का पदभार संभाला था। इस दिन भारतीय सेना ब्रिटिश सेना से पूरी तरह से आजाद हो गई थी। जिसके बाद फील्ड मार्शल एम करिअप्पा आजाद भारत के पहले आर्मी चीफ बने थे।












Click it and Unblock the Notifications