अब खेतान ने पूछा कि आखिर भूषण परिवार ने करोड़ों की संपत्ति कैसे बना ली?
नई दिल्ली। शांति भूषण और प्रशांत भूषण की ओर से लगातार हो रहे जवाबी हमले पर अब आप पार्टी के नेता आशीष खेतान ने तीखा पलटवार किया है। खेतान ने शांति भूषण और प्रशांत भूषण को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए पूछा है कि जरा मुझे भूषण परिवार बतायेगा कि करोड़ों की संपत्ति उन्होंने खड़ी कैसे की है?

खेतान ने तल्ख शब्दों में कहा, 'जितनी उनकी चल-अंचल संपति है, जितने उनके धंधे हैं, सभी की जांच होगी। मैं उनको छोड़ूंगा नहीं...।' हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले ट्विटर पर लिखा था कि जब अपने ही आपकी ईमानदारी और नीयत पर सवाल उठाये तो दुःख होता है. पिछले कई महीनो से जो निजी हमले भीतर के ही लोग कर रहे थे उससे मन आहत था। लेकिन अब पानी सिर से ऊपर उठ गया है।
खेतान ने कहा कि मैं दोनों लोगों से पूछना चाहूंगा कि हिमाचल, इलाहाबाद सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी 500 से 700 करोड़ रुपए की संपत्ति कहां से खड़ी की है। मालूम हो कि खेतान से पहले प्रशांत भूषण ने आशीष खेतान पर आरोप लगाया था कि तहलका मैगज़ीन में 2जी घोटाले के आरोपी एसार कंपनी के पक्ष में उन्होंने स्टोरी प्लांट की थी और उसके बदले कंपनी ने तीन करोड़ रुपए 'थिंकफेस्ट' के लिए दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications