केजरीवाल विपश्यना पर, पार्टी ने जारी की पंजाब चुनाव की पहली लिस्ट
पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बताते चलें कि इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए छुट्टी पर हैं और इसी बीच उनकी गैर हाजिरी में 19 लोगों की इस लिस्ट को जारी किया गया है। इतना ही नहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की बागडोर संभाल रहे को-कन्वेनर दुर्गेश पाठक भी विपश्यना की छुट्टी पर ही हैं।

इन लोगों के नाम हैं लिस्ट में
1- अहबाब सिंह ग्रेवाल (लुधियाना पश्चिम)
2- सज्जन सिंह चीमा (सुल्तानपुर लोधी)
3- इंदरबीर सिंह निज्जर (अमृतसर दक्षिण)
4- मोहन सिंह फलियांवाला (फिरोजपुर ग्रामीण)
5- समरवीर सिंह सिद्धू (फजीलका)
6- राजप्रीत सिंह रंधावा (अंजनाला)
7- जगदीप सिंह बरार (श्री मुक्तसर साहिब)
8- गुरदीत सिंह सेखों (फरीदकोट)
9- ब्रिगेडियर राजकुमार (बालाचौर)
10- गुरविंदर सिंह शमपुरा (फतेहगढ़ चूडि़यां)
11- गुरप्रीत सिंह लपरान (पायल)
12- रुपिंदर कौर (बठिंडा)
13- जसवीर सिंह सेखों (धुरी)
14- अमरजीत सिंह (रूप नगर)
15- संतोष सिंह सालाना (बस्सी पठाना)
16- एचएस फुलका (दखा)
17- कुलतार सिंह संधवा (कोठापुरा)
18- हरजोत सिंह बेंस (सहनेवाल)
19- हिम्मत सिंह शेरगिल (मोहाली)












Click it and Unblock the Notifications