संसद में पहले दिन ही धरने पर बैठे AAP के तीनों राज्‍यसभा सांसद

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के तीनों राज्‍यसभा सांसद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। तीनों सांसदों ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले हुए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण का बहिष्‍कार किया। दिल्‍ली में सीलिंग और आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्‍यता रद्द किए जाने के खिलाफ तीनों सांसद पहले ही दिन धरने बैठ गए। संसद में लगी गांधी मूर्ति के नीचे धरने पर बैठने से पहले तीनों सांसदों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ऊपर उठाकर फोटो भी खिंचवाई।

 AAP MPs boycott President's speech in Parliament

पोस्‍टर लेकर पहुंचे संसद नारेबाजी भी की

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता पोस्‍टर लेकर संसद पहुंचे थे। उन्‍होंने संसद में 'दिल्‍ली में सीलिंग बंद करो', 'लोकतंत्र में तानाशाही चलेगी' जैसे नारे लगाए।

संजय सिंह ने इशारों-इशारों में कांग्रेस से मांगा समर्थन

संजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस से समर्थन भी मांगा। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तराखंड में जब कांग्रेस पर मुश्किल आई थी तब आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन किया था। संजय सिंह ने यह बात दिल्‍ली में आप के 20 विधायकों की सदस्‍यता रद्द किए जाने के संदर्भ में कही। मतलब साफ है, संजय सिंह चाहते हैं उनके विधायकों की सदस्‍यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस उनके साथ खड़ी हो। हालांकि, दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस पहले से आप के विधायकों की सदस्‍यता रद्द किए जाने को सही ठहरा चुकी है और पार्टी के विधायकों की सदस्‍यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना भी साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+