AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, क्या है पूरा विवाद
Swati Maliwal assaulting Case: आम आदमी पार्टी ( AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार (13 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार (Vibhav Kumar) पर उनके साथ मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के अंदर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है।

स्वाति मालीवाल की ओर से दिल्ली पुलिस पीसीआर को कॉल की गई, जिस पर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पहुंची है। मामले की जांच जारी है। हालांकि अभी तक अधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि, सीएम अरविंद केजरीवाल आवास के भीतर से सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली पुलिस को 2 पीसीआर फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं। कॉल पर उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने की बात बताई। उन्होंने बताया, 'विभव ने मुझे पिटवा दिया'।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर दिल्ली पुलिस को स्वाति मालिवाल नहीं मिली। असल में प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। फिलहाल पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
(नोट: ये लेख मीडिया रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई है। वनइंडिया हिंदी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है)












Click it and Unblock the Notifications