संजय सिंह ने पेगासस मामले को लेकर राज्यसभा में दिया शून्य काल नोटिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज पेगासस प्रोजेक्ट की मीडिया रिपोर्ट को लेकर शून्य काल का नोटिस दिया है। बता दें कि ग्लोबल मीडिया की खोजी पत्रकारों की टीम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 300 लोगों के फोन टैप किए गए। इसके लिए इजराइल की कंपनी एनएसओ के पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया है। जिन लोगों को फोन टैप किए गए उसमे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष के नेता,जज, पत्रकार, एक्टिविस्ट से लेकर कई लोगों के नाम हैं।

sanjay

संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले जिस तरह से पेगासस का जिन्न सामने आया है उसने सरकार की मुश्किल को बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह रिपोर्ट निराधार औ तथ्य से बिल्कुल दूर है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी संसद में इसको लेकर कहा था कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है, हमने कुछ भी गैर कानूनी तरह से नहीं किया है, अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह केस दर्ज करा सकता है और नए आईटी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन जिस तरह से विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर सरकार को घेर रहा है उसके बाद माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र इस मसले पर हंगामे की भेंट चढ़ सकता है। कांग्रेस के कई नेता सरकार पर संसद में हमलावर हैं। वरिष्ठ सांसद दिग्विजय सिंह ने भी सरकार को इस मसले पर घेरा और पूछा कि क्या सरकार ने पेगासस बनाने वाली कंपनी एनएसओ के साथ कोई बिजनेस किया है, जिसपर रविशंकर प्रसाद ने सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि हमने कुछ भी कानून के दायरे के बाहर जाकर नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+