आप सांसद संजय सिंह ने किया ट्वीट, मुझे और केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उनको और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में संजय सिंह ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संजय सिंह द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत में एक शख्स की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

संजय सिंंह और केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

संजय सिंंह और केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

संजय सिंह ने पूरे मामले में एक ट्वीट किया, 'क़ानून व्यवस्था की हालत लगातार चरमराती जा रही है। नफरत फैलाने वाले बेखौफ हैं। मेरे फोन पर 9510591715 से कॉल आई, मेरे साथी अजित त्यागी ने फोन उठाया, फोन करने वाले ने मुझे और सीएम अरविंद केजरीवाल को गाली-गलौज और मारने की धमकी दी, लेकिन फिर भी मेरा पैगाम मोहब्बत है जहां तक पहुंचे।'

थाने में दर्ज कराई आप सांसद ने शिकायत

थाने में दर्ज कराई आप सांसद ने शिकायत

आप सांसद की शिकायत पर पुलिस के अफसर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, धमकी देने वाले शख्स के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उसका लोकेशन महाराष्ट्र व गुजरात के सीमावर्ती इलाकों की मिल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

एक बार किसी ने उनके आवास के लैंडलाइन पर कॉल कर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ दिनों बाद अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पिछले महीने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल के हर दिन की सुरक्षा रिपोर्ट की जानकारी ले रही है और इसके जरिए बीजेपी उनकी हत्या की साजिश रचेगी। सिसोदिया के इस बयान के बाद तब दिल्ली की सियासत गरमा गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+