दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र: दूसरे दिन भी सदन में हंगामा, AAP ने BJP के खिलाफ लहराए पोस्टर-बैनर
नई दिल्ली। AAP Protest in Delhi Assembly session दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र (Delhi Legislative Assembly) का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने भाजपा (BJP) पर MCD में 2500 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाया है और इसी आरोप को लेकर शुक्रवार को AAP के विधायकों ने सदन में बैनर-पोस्टर लहराकर कथित रूप से इस घोटाले के विरोध किया।
Recommended Video

BJP वालों को जेल भेजों-AAP
सदन में आप के विधायकों ने MCD में भाजपा पार्षदों को जेल भेजने की मांग की। सदन में लहराए गए प्लेकार्ड और बैनर पर लिखा था कि 'BJP ने किया 2500 करोड़ का घोटाला, BJP वालों को जेल भेजों'
पहले दिन कृषि कानून पर मचा था घमासान
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का पहला दिन भी कृषि कानून को लेकर हंगामेदार रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून की प्रतिलिपि को सदन में फाड़ दिया था और कहा था कि आम आदमी पार्टी इन कानूनों के सख्त खिलाफ है और किसान को हम दुखी नहीं देख सकते।
AAP ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एससीडी भ्रष्टाचार के मामले को लेकर गुरुवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। कोरोना काल में बुलाए गए इस विशेष सत्र में सभा सदस्यों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही सदन में प्रवेश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications