दिल्ली में बेकाबू होते आप विधायकों के रिश्तेदार, प्रमिला टोकस के पति ने चलायी गोली

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार जबसे दिल्ली की सत्ता में आयी है एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है। ताजा मामला सामने आया है आप विधायक प्रमिला टोकस के पति का। जिन्होंने कथित तौर पर जमीन विवाद के लिए मंदर परिसर में गोलीबारी की है।

pramila tokas

दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम से विधायक प्रमिला टोकस के पति पर मुनरीका गांव में बने गंगलाथ मंदिर परिसर में गोली चलाने का आरोप लगा है। इस मामले में टोकस के पति धीरज टोकस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है।

धीरज पर मंदिर से एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में गोली चलाने का आरोप है। उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी और गालियां देने के चलते मामला दर्ज किया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वहां गोली चलने की सूचना मिली थी। यही नहीं मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज में भी अज्ञात हमलावर की तस्वीरे रिकॉर्ड की गयी हैं जिसने गोली चलायी है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं यह भी बात सामने निकलकर आ रही है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज वीडियों की चोरी हो गयी है जिसके चलते पूरे मामले की चांच अधर में लटक गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+