समर्पण के बाद दो दिन की पुलिस हिरासत में आप नेता सोमनाथ भारती
नई दिल्ली| दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को अदालत ने मंगलवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। महानगर दंडाधिकारी मनिका ने दिल्ली पुलिस को इजाजत दी कि वह गुरुवार तक भारती को अपनी हिरासत में रखकर पूछताछ करे। भारती दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक हैं।
मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। सोमनाथ भारती ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ भारती को कानून का पालन करने की बात कही थी।
पढ़े: सोमनाथ भारती की सारी कहानी
गौरतलब है कि सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है, उन्होंने कहा था कि सोमनाथ भारती 2010 में शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं। लिपिका का कहना है कि वो जब गर्भवती थीं तो सोमनाथ ने उनके ऊपर कुत्ता तक छोड़ दिया था।













Click it and Unblock the Notifications