'आप' के घोषणापत्र में गे-लेस्बियनों की चांदी, सेक्स नहीं होगा अपराध

'आप' ने कहा कि घोषाणापत्र में लोगों के सुझाव को शामिल किया गया है। पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने घोषणापत्र पढ़ते हुए कहा कि हम सख्त लोकजनपाल की सिफारिश करते हैं, जिसमें चपरासी से लेकर प्रधानमंत्री तक आए। आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में जो सबसे खास बात रसमलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर रखना और सहमति से बनने वाले समलैंगिक संबंध को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के समर्थन में बात करना रहा।
घोषणा पत्र में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटा कर 21 साल करने की मांग की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में 49 साल तक सरकार चलाने वाली आप जन लोकपाल विधेयक की जरूरत पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। पार्टी नेता मनीष सिसौदिया ने बुधवार को चांदनी चौक में रोड शो के दौरान कहा था कि घोषणापत्र हमारी विचारधारा को दिखाएगा, जो डेड़ सालों में एक जैसी रही है।












Click it and Unblock the Notifications