वाराणसी में टीवी शो के दौरान 'आप' नेता सोमनाथ भारती की जमकर पिटाई

AAP leader Somnath Bharti beaten up in Varanasi
वाराणसी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की यहां एक टीवी शो के दौरान बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह जानकारी आप के नेताओं और पुलिस ने दी। वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित टीवी शो के दौरान यह घटना घटी। भारती के कार के शीशे तोड़ दिए गए और उनके ड्राइवर पर भी हमला हुआ।

आप के प्रवक्ता नगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस तरह के हमले की आशंका थी क्योंकि आप वाराणसी में बेहतर कर रही है। चूंकि आज की रैली में उपस्थिति अच्छी थी इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा थी।

बुधवार की घटना की पुष्टि करते हुए वाराणसी के पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वाराणसी में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम हमलावरों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+