आप नेता नवीन जयहिंद ने अपने नाम के आगे जोड़ा पंडित, फरसा लेकर कर रहे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तमाम राजनीतिक दल अलग-अलग अंदाज में चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी चुनाव में अपनी जोर आजमाईश कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने नाम के आगे पंडित जोड़ लिया है। उन्होंने चुनाव में लोगों को लुभाने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेला है और अपननी पीठ पर म्यान में तलवार की तरह फरसा बांधकर लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपने इस अजीबो गरीब चुनाव प्रचार के तरीके की वजह से वह चुनाव आयोग के निशान पर आ गए हैं।

naveen jaihind

आप के 48 उम्मीदवार मैदान में
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 48 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इन तमाम उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए नवीन जयहिंद जहां भी जा रहे हैं वहां वह अपनी पीठ पर फरसा बांधकर पहुंच रहे हैं। नवीन जयहिंद के इस तरीके को हरियाणा में ब्राह्मण समुदाय को लुभाने के लिए माना जा रहा है। अपने इस अंदाज से नवीन जयहिंद तमाम ब्राह्मण वोटरों को अपनी ओर खीचने के लिए अपना रहे है। गौरतलब है किक हरियाणा में तकरीबन 12 फीसदी ब्राह्मण हैं, जिनका तकरीबन एक दर्जन सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है।

ब्राह्मण कार्ड
हालांकि हरियाणा में ब्राह्मण वोटर कभी भी पंजाबी और जाट समुदाय को पीछे नहीं कर पाए। ऐसे में इस तथ्य को नजर में रखकर नवीन जयहिंद तमाम ब्राह्मण वोटरों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि वह खुद को खुलकर बतौर ब्राह्मण के तौर पर लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। इसी मकसद से उन्होंने अपने नाम के आगे पंडित शब्द लगा लिया है और खुद को भगवान परशुराम का वंशज दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

21 अक्टूबर को मतदान

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने रिकॉर्ड 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस यहां तीसरेपायदान पर रही थी और उसे सिर्फ 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें कि हरियाणाम में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, यहां 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र में भी 21 अक्टूबर को वोट डालेंगे जाएंगे जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+