कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज की लगाई क्लास, लोगों ने कहा इनका भी नंबर आने वाला है

अपने एक ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा है देश हो, नेता हो, दल हो या धर्म, अंधभक्त ले ही डूबते हैं

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज साध्वी बलात्कार के मामले में दोषी राम रहीम का समर्थन कर बुरी तरह फंस गए है। सोशल मीडिया पर लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज को खरी-खोटी सुनाई है। एक के बाद एक ट्वीट कर कुमार विश्वास ने लिखा है ' एक तुम पवित्र हो और एक तुम पवित्र हो बस।' अपने दूसरे ट्वीट में विश्वास ने लिखा है 'शर्म तुमको मगर आती नहीं।'

कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज की लगाई क्लास

कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज की लगाई क्लास

अपने एक ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा है देश हो, नेता हो, दल हो या धर्म, अंधभक्त ले ही डूबते हैं। ट्विटर पर आप नेता कुमार विश्वास द्वारा साक्षी महाराज पर निशाने साधने पर यूजर कुमार विश्वास की तारीफ भी कर रहे हैं। कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनपर गर्व होने की बात कही। एक ने लिखा साक्षी महाराज के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा इस बाबा का भी नंबर जल्द ही आने वाला है, तभी मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

'हे नीरो पुत्र मनोहर लाल खट्टर रोम जल रहा है. क्या बजा रहे हो'

'हे नीरो पुत्र मनोहर लाल खट्टर रोम जल रहा है. क्या बजा रहे हो'

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को राम रहीम पर फैसला आने के बाद हरियाणा में डेरा समर्थकों का तांडव जारी था। तब भी आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अबाधित गुंडत्व जारी है, हे नीरो पुत्र मनोहर लाल खट्टर रोम जल रहा है. क्या बजा रहे हो?

साक्षी महाराज का विवादास्पद बयान

साक्षी महाराज का विवादास्पद बयान

आपको बता दें कि बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के मामले में बीजेपी नेता और सांसद साक्षी महाराज ने विवादास्पद बयान दिया है। साक्षी महाराज राम रहीम के बचाव में उतरते हुए कहा हैं कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की नहीं सुन रहा है। साक्षी महाराज ने कहा है कि न्यायालय ने बाबा के भक्तों के साथ सही नहीं किया है। महाराज के अनुसार, एक शिकायतकर्ता के आधार पर कैसे कोई करोड़ो भक्तों को नजर अंदाज कर सकता है।साक्षी महाराज ने कोर्ट से पूछा है कि एक शिकायतकर्ता सही है या बाब के करोड़ो भक्त? साक्षी महाराज ने यहां तक कहा कि कोर्ट भारत की संस्कृति को बदनाम कर में लगे हैं। उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस पूरे नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+