पाकिस्तानियों के लिए नरेंद्र मोदी का पोस्टकार्ड साईज फोटो ही काफी है- कुमार विश्वास
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की सियासी जंग में बयानों का दौर जारी है। दल बदल कर रहे नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। यही नहीं नेताओं के पुराने बयान और ट्विटर पर किये गये पुराने ट्वीट इस बार चुनाव प्रचार में नेताओं के लिए प्रचार का बड़ा हथियार बनकर उभरे हैं।

हाल ही में किरण बेदी के भारीतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने उनपर जमकर हमला बोला था। उन्होंने किरण बेदी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए किरण बेदी को जयचंद तक करार दिया था। हालांकि मजेदार बात ये है कि कुमार विश्वास ने एक समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी।
कुमार विश्वास ने 2009 में मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के लिए नरेंद्र मोदी का पोस्टकार्ड साइज फोटो ही काफी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानियों के पेट में भी दर्द होता है तो उनको नरेंद्र मोदी का पोस्टकार्ड साइज फोटों मात्र दिखाने से उनका पेट का दर्द चला जाता है।












Click it and Unblock the Notifications