'आप' में फिर बगावत, सामने आया चौंकाने वाला सच ...

उन्होंने कहा है कि केजरीवाल उद्योगपति अनिल अंबानी के इशारे पर ही मुकेश अंबानी को बदनाम कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने भी केजरीवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाया। काजमी आप के तीसरे संस्थापक सदस्य हैं जिनका पार्टी से नाता टूटा है।
यह भी पढें - दाग तो 'लहर' में भी हैं
ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के अध्यक्ष मकसूद उल हसन काजमी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आप संयोजक पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब पार्टी का गठन हो रहा था तभी से वे इससे जुड़े रहे, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें एहसास हो गया कि केजरीवाल और प्रशांत भूषण अनिल अंबानी के कहने पर मुकेश के खिलाफ हमले कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का खर्च भी एक व्यावसायिक घराना ही उठाता है। हालांकि, काजमी को जब बताया गया कि दिल्ली में तो केजरीवाल सरकार ने अनिल अंबानी की बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के खिलाफ बेहद सख्ती दिखाई थी तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म निर्देशक अशोक पंडित भी उनके साथ थे। कई सवालों पर बगावती काजमी चुप्पी साधे रहे।












Click it and Unblock the Notifications