पंजाब में AAP ने भंग किए ब्लॉक प्रधान और सर्किल इंचार्जों के पद, नए सिरे से की जाएगी नियुक्ति

आम आदमी पार्टी सभी राज्यों में अपने संगठन को मजबूती देने के लिए के लिए बड़े निर्णय ले रही है। राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा इलेक्शन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यों में पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई बड़े अहम कदम उठा रही है। पार्टी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। अब इन पदों पर नए सिरे नियुक्ति की योजना बनाई जा रही है।

आम आदमी पार्टी के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्कल इंचार्ज पदों पर नियुक्ति भंग करने को लेकर एक पत्र जारी किया है। जिसमें पंजाब प्रदेश इकाई को आदेश दिया गया है कि पार्टी हाईकमान के आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

AAP dissolves posts of block head circle

पत्र में कहा गया है कि तुरंत प्रभाव से पंजाब राज्य के सभी ब्लॉक इंचार्ज व सर्कल इंचार्ज के पदों को आम आदमी पार्टी भंग करती है। इसके साथ ही बताया गया है कि जल्द नए पदाधिकारियों नियुक्ति की जाएगी। पार्टी ने ब्लॉक इंचार्ज और सर्कल इंचार्ज पदों पर नियुक्ति भंग करने के साथ ब्लॉक और सर्कल के पदाधिकारियों को उनके अब तक के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

पार्टी ने ब्लॉक इंचार्ज और सर्कल इंचार्ज पदों पर नियुक्ति भंग करने के साथ ब्लॉक और सर्कल के पदाधिकारियों को उनके अब तक के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुधराम के बीच एक अहम चर्चा हुई थी। जिसके बाद एक सूची जारी की थी। इसके तहत लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से दीपक बंसल, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से अश्वनी अग्रवाल और फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से जगदेव सिंह बाम को प्रभारी बनाया गया था। जबकि पंजाब के नौ जिलों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए थे।

इस साल जून में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। पार्टी ने बुधराम को पंजाब का वर्किंग प्रेसिडेंट घोषित किया था। बुधराम आम आदमी पार्टी के पंजाब के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे मानसा जिले की बुधलाडा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+