AAP ने राज्यपाल BS कोश्यारी से इस्तीफे की मांग की, शिवाजी महाराज पर विवादित बयान देने के मामले में साधा निशाना
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'अपने आदर्श' वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने निशाना साधा है। भगत सिंह कोश्यारी से राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने की मांग की।
AAP priti sharma menon on Bhagat Singh Koshyari: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'अपने आदर्श' वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने निशाना साधा है। उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी से राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी माफी मांगें और इस्तीफा दें।

प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि अगर वह यह नहीं समझते कि हम महाराष्ट्रीयन शिवाजी महाराज को अपना नायक क्यों मानते हैं, तो राज्यपाल से इस्तीफा दे देना चाहिए। हमें बाबासाहेब पर उनकी सलाह की भी आवश्यकता नहीं है। शिवाजी महाराज की तुलना नितिन गडकरी से करना बेहद भयावह है!
'शिवाजी महाराज अब पुराने रॉल मॉडल'
बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कोई आपसे पूछता है कि आपका आदर्श कौन है, तो आपको उसे खोजने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, वे आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने आदर्श हो गए हैं। आप बाबासाहेब आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक को अपना आदर्श मान सकते हैं।
'नितिन गडकरी नए जमाने के आदर्श'
दरअसल, राज्यपाल बीएस कोश्यारी मराठवाड़ा विश्नविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तुलना शिवाजी महाराज से करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज पुराने जमाने के रोल मॉडल हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से मानद लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस दौरान चांसलर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने के आदर्श और नितिन गडकरी को नए जमाने का आदर्श बताया दिया।
संभाजी ब्रिगेड ने की निंदा
वहीं राज्यपाल के बयान का संभाजी ब्रिगेड ने निंदा करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना किसी और से नहीं की जा सकती है। वहीं, इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया। इसके बाद सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: राज्यपाल बीएस कोश्यारी का शिवाजी महाराज पर विवादित बयान, कहा- 'वो पुराने जमाने के आदर्श, अब...'












Click it and Unblock the Notifications