महाराष्ट्र: राज्यपाल बीएस कोश्यारी का शिवाजी महाराज पर विवादित बयान, कहा- 'वो पुराने जमाने के आदर्श, अब...'
Maharashtra Governor BS Koshiyari: महाराष्ट्र आजकल नेताओं के बयानों से जमकर चर्चाओं में आ गया है। महाराष्ट्र में इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' निकल रही है, जिसमें हाल ही में उन्होंने सावरकर पर बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दिया, जिसके बाद सावरकर पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज पर विवादित बयान दिया है।

शिवाजी महाराज पुराने जमाने के रोल मॉडल: राज्यपाल
दरअसल, राज्यपाल बीएस कोश्यारी मराठवाड़ा विश्नविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तुलना शिवाजी महाराज से करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज पुराने जमाने के रोल मॉडल हैं।
जानिए क्या दिया बयान?
अपने बायन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि, "अगर कोई आपसे पूछे कि आपका आदर्श कौन है? आपको इसकी तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें यहीं महाराष्ट्र में पाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने जमाने के आदर्श हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं, आपको बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक नए सभी यहीं मिल जाएंगे।"
बयान की संभाजी ब्रिगेड ने की निंदा
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से मानद लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस दौरान चांसलर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने के आदर्श और नितिन गडकरी को नए जमाने का आदर्श बताया दिया। वहीं राज्यपाल के बयान का संभाजी ब्रिगेड ने निंदा करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना किसी और से नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications