आम आदमी पार्टी का पुर्नगठन किया जाएगा, कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश होगी: अरविंद केजरीवाल

arvind kejriwal
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के नेता और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्‍ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि पार्टी का पुर्नगठन किया जाएगा। इसी के साथ केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान पार्टी और नेताओं से काफी गलतियां हुई हैं। सभी मसलों पर गहनता से अध्‍ययन कर बदलाव किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने सभी गलतियों को स्‍वीकार करते हुए एक बार फिर से मंहगाई को कम करने की मांग केंद्र सरकार से की है। केजरीवाल ने कहा है कि मुझे पता है कि सरकार को केंद्र की सत्‍ता मिले अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं लेकिन मेरी यह मांग की है कि गैस और तेल की कीमतों को बढ़ाकर अप्रत्‍यक्ष रूप से अंबानी परिवार को पहुंचाया जा रहा फायदा तत्‍काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए।

केजरीवाल ने लोक सभा चुनाव में हुई पार्टी नेताओं से गलती के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि राज्‍य स्‍तर पर भी पार्टी का पुर्नगठन किया जाएगा ताकि पिछली गलतियों को सुधारा जा सके। केजरीवाल ने कहा है कि पार्टी फंड जुटाने के लिए पुन: अभियान चलाएगी ताकि पार्टी को आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्‍होंने कहा कि पार्टी में नए लोगों को शामिल किया जाएगा। केजरीवाल ने योगेंद्र यादव के मसले पर बोलते हुए कहा कि उनका पत्र पर्सन्‍ल था उन्‍हें इस बात की कतई जानकारी नहीं थी कि यह सार्वजनिक हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने काला धन वापस लाने के लिए एसआईटी टीम के गठन की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का यह फैसला उचित है लेकिन केंद्र सरकार को इस बात का भी पूरा ध्‍यान रखना चाहिए कि देश का काला धन विदेश के बैंकों में न जाने पाए। अंतत: केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही दिल्‍ली में बिजली और पानी के लिए हाहाकर शुरु हो गया है। सरकार को इन सभी मुद्दों पर ध्‍यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+