Gujarat Assembly Election 2022: केजरीवाल का 21 जुलाई को गुजरात दौरा, होगी 'गारंटी' की घोषणा

नई दिल्ली, 19 जुलाई। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी गुजरात में जनसंपर्क अभियान को लेकर तेजी से सक्रियता दिखा रही है। पिछले दिनों दिल्ली के सीएम व आप संयोजक केजरीवाल और पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के बाद अब फिर से सीएम केजरीवाल गुजरात का दौरा कर रहे हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो वे इस दौरान गुजरात के लोगों के बीच पहला चुनावी वादा करने वाले हैं। जिसे पार्टी की ओर से जनता के लिए गारंटी कहा जा रहा है।

Arvind Kejriwal

भाजपा के गढ़ में इस बार भाजपा का सीधा टक्कर देने के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) कड़ी मेहनत कर रही है। पिछले दिनों से आप जमीनी स्तर पर गुजरात के लोगों से जुड़ने की योजना पर काम कर रही थी। पार्टी के शीर्ष नेताओं के दौरे और संगठन की मजबूती को लेकर आप लगातार प्रयास में जुटी है। गुजरात में विकास के दिल्ली मॉडल चर्चा कर आप के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी राज्य में चुनावी तैयारियां तेज करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: दवा और दो रोटी के लिए सेक्स करने पर मजबूर महिलाएं, वेश्यालय बनने के कगार पर पहुंचा ये देश

21 जुलाई को आप संयोजक का दौरा
दिल्ली के सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। उनके ये दौरा 21 जुलाई को प्रस्तावित है। पार्टी के सूत्रों की ओर कहा जा रहा है कि इस दौरान केजरीवाल पार्टी की ओर से पहला चुनावी वादा करेंगे। जिसे आम आदमी पार्टी ने 'गारंटी' नाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+