डिप्रेशन से जूझ रही बेटी इरा खान के साथ क्ववालिटी टाइम बिता रहे पापा आमिर खान, दे रहे ये सुझाव

डिप्रेशन से जूझ रही बेटी इरा खान के साथ क्ववालिटी टाइम बिता रहे पापा आमिर खान, दे रहे ये हेल्‍थ टिप्‍स

मुंबई। पिछले दिनों आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने डिप्रेशन में होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इतना ही नहीं इसके कुछ दिनों बाद इरा खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक लंबी सी पोस्‍ट लिख कर बताया था कि जब वो 14 साल की थी तब वो यौन शोषण का शिकार हुईं थी। बेटी इरा खान की सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद पापा आमिर खान अपने व्‍यस्‍थ सेड्यूल से समय निकाल कर इरा के साथ क्ववालिटी टाइम बिता रहे हैं। इतना ही नहीं बेटी को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए सुझाव भी दे रहे हैं।

बेटी को डिप्रेशन से निकालने के लिए पापा आमिर कर रहे ये उपाय

बेटी को डिप्रेशन से निकालने के लिए पापा आमिर कर रहे ये उपाय

बता दें कोरोना के बाद मुंबई में हाल ही में थिएटरों में 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ खोला गया। एक्‍टर मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की फिल्म सूरज पर मंगल भारी फिल्‍म रिलीज किया गया है। इस फिल्‍म को देखने आमिर खान अपनी बेटी इरा के साथ पहुंचे। इस दौरान आमिर खान बेटी इरा संग समय बिताते दिखे। दोनों ने मीडिया के सामने एक साथ कई पोज दिए। इरा अपने पापा के साथ बहुत खुश नजर आ रही थी। वहीं आमिर ने मीडिया से कहा लंबे अरसे बाद मैं बिग स्क्रीन पर फिल्म देखने का मजा लेने गया।

इरा खान ने थोड़े दिन पहले किया था ये खुलासा

इरा खान ने थोड़े दिन पहले किया था ये खुलासा

बता दें इरा और आमिर को तब देखा गया है जब इरा खान ने थोड़े दिन पहले ही क्लीनिकल डिप्रेशन में होने की बात कही थी। मुंबई के पीवीआर सिनेमा ने आमिर खान ने इरा खान के साथ फिल्म देखी। इरा खान ने बताया वह डिप्रेशन से जूझ रही। जिसका एक वीडियो भी इरा ने कुछ दिनों पहले शेयर किया था और अपनी मेंटल हेल्थ पर बात थी।

क्या मां बाप के तलाक की वजह से इरा को हुआ डिप्रेशन

क्या मां बाप के तलाक की वजह से इरा को हुआ डिप्रेशन

रीना दत्ता और आमिर खान की बेटी ने बताया था कि पिछले चार साल से डिप्रेशन झेल रही हैं। इरा के डिप्रेशन की खबर आने के बाद फैंस ने ये कहना शुरू कर दिया था कि रीना दत्‍ता और पिता आमिर खान के बीच तलाक के कारण इरा को ये डिप्रेशन हुआ लेकिन कुछ समय पहले इरा खान ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि ये डिप्रेशन मेरे पापा मंमी के तलाक की वजह से नहीं। उन्‍होंने ये भी बताया था कि जब उनके बीच तलाक हुआ तब वो बहुत ही छोटी थीं। इरा खान ने ये कहा था कि उन्‍हें स्‍वयं नहीं मालूम कि उन्‍हें डिप्रेशन कैसे हुआ।

आमिर खान ने बेटी इरा को दिए ये सुझाव

आमिर खान ने बेटी इरा को दिए ये सुझाव

इरा खान ने अपने साक्षात्‍कार में कहा था कि वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इरा खान ने कहा पापा आमिर खान उनके साथ समय बिता रहे हैं तो वह जल्द ही इस डिप्रेशन से निकल पाएंगी। इरा खान ने पापा आमिर को अपने डिप्रेशन के बारे बताया था। इरा ने जब अपने पैरेंट्स को डिप्रेशन में होने की बात बताई तो उन्होंने सुझाव दिया कि बहुत बिजी मत रहो और खुद को भी समय दो। धीरे धीरे काम करो और एक जगह से दूसरी जगह जाने से बचो। आमिर खान इन दिनों इरा से जब भी मौका मिलता है उससे मिलने पहुंच जाते हैं और बेटी के हेल्‍थ अपडेट लेते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+