जानिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है आमिर खान की तोंद पर 'दंगल'?
इन दिनों सोशल मीडिया पर आमिर खान की तोंद को लेकर दंगल मचा हुआ है, लोग इस पर काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं।
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता आमिर खान को हिंदी सिनेमा का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है क्योंकि केवल अभिनय के लिहाज से ही नहीं बल्कि जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जहां मिस्टर रोमियो यानी की आमिर खान परफेक्ट है।
जिसका ताजा उदाहरण है ये Fat to Fit वीडियो, जिसे यूटीवी मोशन पिक्चर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर के एक बढ़े हुए तोंद वाली तस्वीर है और उसके बाद वो सिक्स पैक्स एप्स में दिख रहे हैं।
इस वीडियो में कोई स्पेशल इफेक्ट नहीं है बल्कि आमिर खान का कड़ा पसीना दिख रहा, आमिर खान ने अपने बढ़े हुए वजन के लिए क्या-क्या किया है ये इस वीडियो के जरिए उन लोगों को बताने की कोशिश की गई है जो अपने बढ़े हुए वजन के कारण हताश और परेशान रहते हैं। इस वीडियो के निर्देशक है नितेश तिवारी।
आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों 'दंगल' फिल्म को लेकर चर्चा में है जो कि पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में पहलवान महावीर सिंह का किरदार निभा रहे आमिर खान ने उस पिता की कहानी दिखाई है जिसने दुनिया का विरोध करते हुए अपनी बेटियों को शानदार पहलवान बनाता है।ये फिल्म 23 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इसी फिल्म के लिए आमिर खान ने 30 किलो वजन बढ़ाया था जिसे अब वो वापस शेप में ले आए हैं।
सोशल मीडिया पर मचा तोंद पर 'दंगल'
फिलहाल जहां लोग आमिर खान के इस वीडियो से काफी कुछ सीख रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के लेकर काफी फनी कमेंट्स आ रहे हैं। जिन्हें आप भी पढ़ें...














Click it and Unblock the Notifications