'आमिर खान का बेटा' बुलाए जाने पर आयरा खान ने यूजर की लगाई क्लास, जेंडर को लेकर लिखी ये बात

नई दिल्ली, मई 18: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयरा लगातार सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल मुद्दे और तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आयरा ने फैन्स संग लाइव सेशन किया, लेकिन एक यूजर ने उन्हें 'आमिर खान का बेटा' कहकर बुलाया तो उन्हें ये बात रास ना आई। बेटा या बेटी बुलाए जाने पर मुंहतोड़ जवाब देकर पूछने वाले की बोलती बंद कर दी।

लाइव सेशन में यूजर्स ने पूछा था ये कमेंट

लाइव सेशन में यूजर्स ने पूछा था ये कमेंट

सोमवार की शाम को आयरा ने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया था। इस दौरान अपने फैंस और फॉलोवर्स के सवालों के जवाब भी दिए। आयरा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर अपनी एक फोटो लगाई और फैन्‍स से पूछा, 'मुझे पक्‍के तौर पर नहीं पता है कि मुझे क्‍या करना चाहिए?' इसी पर एक फैन ने उनसे सवाल पूछ लिया- आप तो आमिर खान सर की बेटा हो ना? आयरा ने तुरंत इस फैन को जवाब दिया। आयरा ने लिखा, 'मैं उनकी बेटी हूं। लेकिन लेकिन ये जेंडर नाउन्‍स (लिंगवाचक संज्ञाएं) का इस्तेमाल करने का क्या मतलब ?

एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं आयरा

एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं आयरा

बता दें कि आयरा खान को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने हाल ही में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है।आयरा ने यूरिपेड्स मीडिया 2019 नामक एक प्ले डायरेक्ट किया था, जिसमें हेजल कीच लीड रोल में थीं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में आयरा ने कहा था कि, मैंने हमेशा कैमरे के पीछे काम करने में आरामदायक महसूस किया है। मुझे कभी एक्टिंग करने की इच्छा नहीं हुईं। हां, अगर एक एक्शन फिल्म हो तो जरूर कर सकती हूं, क्योंकि उसमें मुझे सभी स्टंट्स सीखने को मिलेंगे। पर मैं स्टंट्स ऐसे भी सीख सकती हूं, बिना फिल्म किए, नहीं?।

आयरा पिता के ट्रेनर को कर रही हैं डेट

आयरा पिता के ट्रेनर को कर रही हैं डेट

आयर के लव लाइफ की बात करें तो वे पिता आमिर के फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे को डेट कर रही हैं। दोनों ही साथ लॉकडाउन स्पेंड कर रहे हैं। उन्‍होंने इसे कभी छुपाया नहीं और खुलकर इस पर बात भी की है। आए दिन नुपूर के साथ उनकी तस्‍वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। आइरा के मुताबिक, पिता आमिर खान को भी इस रिश्‍ते पर कोई आपत्त‍ि नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+