आमिर ने की गुजरात बाढ़ पीडितों के लिए आगे आने की अपील, वायरल हुआ वीडियो
आमिर ने की गुजरात बाढ़ पीडितो की मदद की अपील, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर आमिर खान ने शनिवार को एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, इसमें वो लोगों से बाढ़ प्रभावित गुजरात और असम राज्य की मदद के लिए अपील कर रहे हैं। आमिर की भावुक अपील और उनके नाक में पहने पिन की वजह से ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस पर लगातार कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील करने पर लोग आमिर की की तारीफ कर रहे हैं। तो उनके नाक में पहने पिन पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि ये क्या लड़कियों की हरकत कर रहे हो? आमिर ने नाक में ये पिन अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी के लिए पहना है।
वीडियो में आमिर ने कह रहे हैं कि असम और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में हमारे भाई और बहनों को भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहां रहने वाले हमारे अपने बहुत कुछ खो चुके हैं। हम कुदरत के कहर के सामने लाचार है लेकिन उनकी मदद के लिए लाचार नहीं है। मैं आपसे असम और गुजरात के लिए मदद की अपील करता हूं।
वीडियो पर यूजर अरनब लिखते हैं आपकी ये अच्छी पहल है सर। हम आपके इस कदम का स्वागत करते हैं। तो एक दूसरे यूजर ने कहा, यही वजह है लोग आमिर को पसंद करते हैं। राशिद पटेल लिखते हैं, मैं गुजरात से हूं। शुक्रिया आमिर आपकी इस पहल के लिए। देखिए आमिर का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications